सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: Ex-husband stabbed to death before woman collecting Ladli Behna installment; accused absconds

Sehore: लाड़ली बहना योजना की किश्त लेने पहुंची महिला के सामने पूर्व पति की हत्या, चाकू घोंपकर फरार हुआ देवर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

लाड़ली बहना योजना की राशि निकालने बैंक पहुंची एक महिला के सामने हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बैंक परिसर के बाहर चाकू से किए गए हमले में महिला के पूर्व पति की मौत हो गई।

Sehore News: Ex-husband stabbed to death before woman collecting Ladli Behna installment; accused absconds
मृतक बबलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय से लगे पचामा गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बैंक के बाहर मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया, जहां चाकू के ताबड़तोड़ वार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस खूनी संघर्ष के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम थूना कला निवासी एक महिला ने कुछ समय पहले बारवाखेड़ी निवासी प्रताप मालवीय से दूसरा विवाह किया था। शनिवार को वह अपने वर्तमान देवर धर्मेंद्र मालवीय के साथ पचामा स्थित बैंक में 'लाड़ली बहना योजना' की किश्त की राशि निकालने आई थी। दोनों जब बैंक में राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, तभी वहां महिला का पूर्व पति बबलू भी पहुंच गया। बैंक के बाहर जैसे ही बबलू का सामना महिला और उसके वर्तमान देवर धर्मेंद्र से हुआ, माहौल अचानक गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दो करोड़ की रंगदारी कॉल के पीछे निकला सिम कार्ड फर्जीवाड़ा! लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दिल्ली से सिवनी तक हड़कंप
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबलू और धर्मेंद्र मालवीय के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ही तनाव था। बैंक परिसर के बाहर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और धक्का-मुक्की में बदल गई। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान धर्मेंद्र ने तैश में आकर अपने पास रखा चाकू निकाला और बबलू के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना घातक था कि चाकू सीधे पेट में जा धंसा और बबलू खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

वारदात के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल बबलू को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के वर्तमान देवर द्वारा उसके पूर्व पति की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed