सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: ₹5,000 Rewarded Absconding Accused Held from Delhi, Wife Arrested in Suicide Case

Sehore News: दिल्ली तक पहुंची आष्टा पुलिस, अश्लील वायरल वीडियो कांड के हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ी गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

आष्टा के चर्चित आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने दो वर्ष से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी महेंद्र कश्यप को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सहआरोपी एवं मृतक की पत्नी सीमा शर्मा को भी पकड़ा गया। दोनों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

Sehore news: ₹5,000 Rewarded Absconding Accused Held from Delhi, Wife Arrested in Suicide Case
प्रेम प्रसंग, अश्लील वीडियो वायरल और बदनामी से जुड़ा था सनसनीखेज मामला
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले में आने वाले आष्टा के करीब दो वर्ष पुराने चर्चित आत्महत्या प्रकरण में आष्टा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतक की पत्नी, जो पहले से सहआरोपी थी, उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले की बड़ी सफलता माना जा रहा है।



पुलिस जांच के अनुसार थाना आष्टा क्षेत्र के ग्राम वैदाखेड़ी निवासी हरेंद्र शर्मा ने लगभग दो वर्ष पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी सीमा शर्मा और महेंद्र कश्यप के बीच कथित प्रेम संबंध थे। दोनों के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतक और उसके परिवार को गांव तथा समाज में भारी शर्मिंदगी और बदनामी का सामना करना पड़ा। प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े हरेंद्र शर्मा इस सामाजिक अपमान और मानसिक दबाव को सहन नहीं कर सके और उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के बयान बने कार्रवाई का आधार
एसडीओपी दमोदर गुप्ता ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में सीमा शर्मा और महेंद्र कश्यप की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए थे। जांच में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा 306 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी महेंद्र कश्यप लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व एसबीआई अधिकारी की तीन करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू हुई विशेष तलाश
जिले में पदस्थ नवीन पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा लंबित गंभीर अपराधों की समीक्षा के दौरान इस मामले को प्राथमिकता से लिया गया। उन्होंने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कराई।

दिल्ली में बिछाया गया गिरफ्तारी का जाल
उप निरीक्षक किरण राजपूत, प्रधान आरक्षक रामपाल और आरक्षक अरुण परमार की टीम आरोपी की तलाश में उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंची। वहां तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पता चला कि आरोपी महेंद्र कश्यप अपना गांव छोड़कर दिल्ली में मजदूरी कर रहा है। पुलिस टीम ने कई दिनों तक गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई और आखिरकार दिल्ली के रोहिणी-कराला क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को भागने का मौका तक नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि आरोपी की गिरफ्तारी में सहायता के लिए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पूछताछ में खुला दूसरा राज
मुख्य आरोपी महेंद्र कश्यप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे गहन पूछताछ की। पूछताछ में मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर पुलिस ने सहआरोपी और मृतक की पत्नी सीमा शर्मा का भी पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम बांदरिया हाट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सीमा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से मामले में विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश जारी किए। इसके बाद दोनों आरोपियों को जिला जेल सीहोर दाखिल करा दिया गया।

टीम की मेहनत लाई रंग
करीब दो वर्षों से फरार चल रहे इनामी आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली तक पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम की कार्यकुशलता और सतत प्रयासों की सराहना की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने उप निरीक्षक किरण राजपूत, प्रधान आरक्षक रामपाल और आरक्षक अरुण परमार की भूमिका की प्रशंसा करते हुए टीम को पूर्व घोषित पांच हजार रुपये का इनाम प्रदान किए जाने की घोषणा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed