{"_id":"6a2b910bb54b762185096849","slug":"a-young-woman-who-had-gone-to-buy-milk-in-morena-was-raped-at-her-relatives-house-the-accused-is-absconding-morena-news-c-1-1-noi1454-4385696-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म: पहचान वाली महिला ने घर बुलाया और आरोपी के साथ कमरे में किया बंद; पहले पीटा फिर की ज्यादती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म: पहचान वाली महिला ने घर बुलाया और आरोपी के साथ कमरे में किया बंद; पहले पीटा फिर की ज्यादती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: मुरैना ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
मुरैना में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। युवती को उसी की पहचान वाली महिला ने धोखा दिया और बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म कराया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
मुरैना में युवती से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुरैना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी लवकुश स्वामी और मामले में उसकी मदद करने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 10 जून की है।
पुलिस के अनुसार, 10 जून को पीड़िता रोज की तरह पड़ोस में दूध लेने गई थी। वहीं रहने वाली उसकी पहचान वाली महिला ने उसे नए कपड़े दिखाने के बहाने अपने घर बुला लिया। युवती जब कमरे में पहुंची, तो वहां आरोपी लवकुश पहले से मौजूद था। युवती के अंदर जाते ही महिला बाहर निकल गई और लवकुश ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आरोप है कि लवकुश ने कमरे में युवती पर शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने मारपीट की, जिससे युवती की नाक और हाथों में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने उसके और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर ज्यादती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डरी-सहमी पीड़िता ने 11 जून को परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- शर्मसार: चार साल की बच्ची घर में मृत मिली, दरिंदगी के बाद गला दबाकर मार देने की आशंका
कुछ दिन पहले डिप्टी कलेक्टर हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि कुछ दिन पहले मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार पर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X