दो दिन में दो आग और 25 लाख स्वाहा: सीहोर में बिजली विभाग की लापरवाही ने किसान को किया बर्बाद, मचा हड़कंप
सीहोर के शेखपुरा में बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने दो दिन में दो बार आग लगाई। किसान राम सिंह गौर का 25 लाख का नुकसान हुआ, दो ट्रैक्टर व भूसा जल गया और बेटा भी झुलस गया। लापरवाही के बावजूद न मुआवजा मिला, न कार्रवाई हुई।
विस्तार
सीहोर जिले के शेखपुरा गांव में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक किसान की जिंदगी बर्बाद कर दी। महज दो दिनों के भीतर लगी दो भीषण आग ने किसान राम सिंह गौर की वर्षों की मेहनत, संसाधन और उम्मीदों को राख में बदल दिया। करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ, बेटा झुलस गया और प्रशासन अब तक खामोश है।
27 अप्रैल: पहली चिंगारी ने मचाई तबाही
चेतावनी के बाद भी नहीं जागा विभाग
पढ़ें: बाबा बागेश्वर ने ये क्या कह दिया?: 'बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब’ कहकर फंसे कथावाचक; कांग्रेस ने घेरा
29 अप्रैल: फिर भड़की आग, भूसा भी जला
29 अप्रैल को एक बार फिर बिजली लाइन से चिंगारी निकली और खेत में आग लग गई। इस बार खेत में रखा पूरा भूसा जलकर राख हो गया। इससे किसान की पशुपालन की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। लगातार दो घटनाओं ने विभागीय लापरवाही को उजागर कर दिया।
आग बुझाने में बेटा झुलसा
आग पर काबू पाने के प्रयास में किसान का बड़ा बेटा बुरी तरह झुलस गया। उसके हाथ और पैर जल गए हैं और फिलहाल निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।
प्रशासन की चुप्पी, नहीं मिला मुआवजा
इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न जांच पूरी हुई और न ही पीड़ित किसान को कोई आर्थिक सहायता मिली। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
- दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई
- किसान को 25 लाख रुपये का मुआवजा
- जर्जर बिजली लाइनों का तत्काल सुधार
- घायल बेटे के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाए
यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर कब तक लापरवाही की कीमत किसानों को अपनी जिंदगी से चुकानी पड़ेगी।

कमेंट
कमेंट X