सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   18-month-old boy crushed to death by taxi while playing in Seoni

Seoni News: सिवनी में दर्दनाक हादसा; खेलते समय 18 माह के मासूम को टैक्सी ने रौंदा, मौके पर ही मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी की केजीएन कॉलोनी में 18 माह के मासूम रोहान को तेज रफ्तार टैक्सी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। चालक फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। 

18-month-old boy crushed to death by taxi while playing in Seoni
ऑटो
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले की केजीएन कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बाहर खेल रहे 18 माह के मासूम रोहान खान को तेज रफ्तार टैक्सी ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रोहान पिता आरिफ खान केजीएन कॉलोनी, हड्डी गोदाम क्षेत्र का निवासी था। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान एक ऑटो गली में अचानक मुड़ते हुए तेज रफ्तार से आया और रोहान को सीधा टक्कर मारते हुए रौंद गया। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजन बच्चे को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 12 चक्का ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, तीन की मौत; दो ने मौके पर तो एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, मर्ग कायम कर जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शुक्रवार सुबह रोहान को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी और चालक की तलाश की जा रही है।

इलाके में मातम, हर आंख नम
घटना के बाद केजीएन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया। मासूम की असामयिक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। मोहल्ले के लोग गमजदा हैं और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed