पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Accident in Seoni Train engine hit inspection trolley in Seoni two Died three seriously injured

Accident in Seoni: सिवनी में ट्रेन के इंजन ने मारी इंस्पेक्शन ट्राली को टक्कर, दो की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Tue, 31 Jan 2023 07:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 31 Jan 2023 07:54 AM IST
सार

मध्यप्रदेश में सिवनी-नैनपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया है, जिसमें इंस्पेक्शन ट्राली की रेल इंजन से जोरदार टक्कर हो गई है। ट्राली में सवार दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि अन्य तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Accident in Seoni Train engine hit inspection trolley in Seoni two Died three seriously injured
ट्रेन के इंजन ने मारी इंस्पेक्शन ट्राली को टक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिवनी-नैनपुर रेलवे ट्रैक पर सोमवार को तकरीबन पांच बजे ट्रेन के इंजन से इंस्पेक्शन ट्राली टकरा गई, जिसमें सवार इंस्पेक्शन अधिकारी और ट्रैक मैन की मौत हो गई। जबकि ट्राली में बैठे तीन अन्य बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें रेलवे विभाग ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाले इंदावाड़ी ट्रैक के पास की है। टीआई मोहनीस सिंह ने दी जानकारी में बताया कि ट्रेन का इंजन भोमा से सिवनी की तरफ आ रहा था, जबकि ट्रैक का इंस्पेक्शन करने गई टीम ट्राली में बैठकर सिवनी से भोमा की तरफ जा रही थी। अचानक यहां दोनों का आमना सामना हो गया, जिसके बाद ट्राली में सामने बैठे लल्लन यादव और रामसमुद यादव इंजन के अगले हिस्से से टकराकर पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि अचानक इंजन के सामने आते देख ट्राली में सवार जितेंद्र रजक, राजबहादुर मर्सकोले और हीरालाल मार्को ट्राली से नीचे कूद गए, जिससे उन्हें भी गंभीर चोट आ गई। बाद में उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मृतकों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। हादसों को रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच।
विज्ञापन


हादसे की वजह बना रेलवे ट्रैक का मोड़...
टीआई मोहनीश सिंह ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर रेलवे ट्रैक में हल्का सा मोड़ है, जिसके कारण ट्राली में बैठे लोग सामने से आ रहे इंजन को पहले से नहीं देख पाए और अचानक सामने से इंजन आ गए। ऐसे में सामने बैठे अधिकारी और एक ट्रैक मैन संभल नहीं पाए, जबकि पीछे बैठे तीन लोग कूदकर जान बचाने में कामयाब हो गए। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही आखिर हो कैसे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रहा है ट्रायल...
गौर किया जाए तो छिंदवाड़ा-जबलपुर रेलवे ट्रैक पर लंबे समय से ट्रायल जारी है। छिंदवाड़ा मंडला फोर्ट परियोजना के चलते ट्रैक तो बिछा दिया गया है और सीआरएम हो चुका है। हालांकि, आधे रूट में विद्युतीकरण शेष है। ऐसे में इस रूट पर ट्रेन सेवा शुरू होने से पहले ही हादसा हो गया, जिस पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed