{"_id":"6a451fed5b970ccbe80bae9f","slug":"mourning-grips-seoni-following-the-death-of-an-innocent-child-negligence-claims-the-life-of-a-13-month-old-baby-in-seoni-seoni-news-c-1-1-noi1553-4455868-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: सिवनी में लापरवाही ने ली 13 माह के बच्चे की जान, रिवर्स ले रहे ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: सिवनी में लापरवाही ने ली 13 माह के बच्चे की जान, रिवर्स ले रहे ट्रक ने रौंदा
Wed, 01 Jul 2026 09:59 PM IST
सिवनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:59 PM IST
सार
सिवनी जिले के उमरिया गांव में 13 माह के मासूम मोहम्मद हमदान की 407 मालवाहक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक आधा किलोमीटर तक लापरवाही से रिवर्स में वाहन चला रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई है। यहां के ग्राम उमरिया में बुधवार को एक तेज रफ्तार और घोर लापरवाही का नतीजा बेहद दर्दनाक रहा। एक मालवाहक वाहन के चालक की जरा सी लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया। महज 13 महीने के मासूम बच्चा गाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे उमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खेलते-खेलते मृत्यु की गोद में गया बच्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मासूम की पहचान 13 वर्षीय मोहम्मद हमदान के रूप में हुई है, जिसके पिता का नाम मोहम्मद सलीम है। रोज की तरह बुधवार को भी मासूम हमदान अपने घर के सामने सड़क के किनारे बनी नाली के पास खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक 407 मालवाहक वाहन के चालक ने गाड़ी को पीछे (रिवर्स) करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन
आधा किलोमीटर तक रिवर्स की गाड़ी
हादसे में सबसे चौंकाने वाली और डराने वाली बात चालक की लापरवाही का तरीका था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 407 मालवाहक का चालक मुख्य सड़क पर लगातार लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक वाहन को रिवर्स गियर में पीछे की तरफ दौड़ा रहा था। पीछे की तरफ गाड़ी चलाते समय अमूमन दृश्यता बेहद कम होती है, लेकिन चालक ने इस बात की कोई परवाह नहीं की। इसी अंधाधुंध ड्राइविंग के दौरान नाली के पास खेल रहा मासूम हमदान सीधे भारी वाहन के पहियों के नीचे आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की भारी भीड़ तुरंत मौके पर जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला और फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी वाहन चालक को घेराबंदी करके तुरंत हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही दुर्घटना को अंजाम देने वाले 407 मालवाहक वाहन को भी जब्त कर थाने लाया गया।
कान्हीवाड़ा पुलिस ने मौके पर जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद मासूम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की विस्तृत और गहराई से विवेचना कर रही है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
