सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress in Seoni: Political vendetta against Gandhi family, submits memorandum to President

Seoni News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, गांधी परिवार पर कार्रवाई को बताया बदले की भावना, सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा गांधी परिवार ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उनके योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर हमारी आवाज को दबाना चाहती है।
 

Congress in Seoni: Political vendetta against Gandhi family, submits memorandum to President
ज्ञापन देते कांग्रेस नेता
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  सोनिया गांधी के खिलाफ की जा रही ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने सिवनी में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए लोकतंत्र पर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। उनके योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों का इस्तेमाल कर हमारी आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस का कार्यकर्ता यह नहीं होने देगा। हमल इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली निकालकर जताया विरोध
प्रदर्शन की अगुवाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना और केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने की। कांग्रेस कार्यालय से निकली रैली शहर की सड़कों से होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में सिवनी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेसजनों ने साफ कहा कि अगर राजनीतिक द्वेष की यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed