सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire breaks out in container near dhaba in Lakhnadaun, four Omni cars loaded in container gutted

Seoni News: ढाबे के पास खड़े कंटेनर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, चार ओमनी कारें जलीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया, यह क्षेत्र काफी व्यस्त मार्ग पर स्थित है। अगर, आग पर समय पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।  

Fire breaks out in container near dhaba in Lakhnadaun, four Omni cars loaded in container gutted
जलती हुई कार
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ढाबे के पास खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। यह घटना मड़ई टोला प्लाजा और गणेशगंज के बीच स्थित एक ढाबे के पास घटी।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा कंटेनर (नंबर NL01A A 9566) सड़क किनारे एक ढाबे पर रुका था। कंटेनर में कुल चार ओमनी कारें लदी हुई थीं। ड्राइवर ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था, इस दौरान कंटेनर से धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  हालांकि, तब तक कंटेनर में लदी चारों ओमनी कारें पूरी तरह जल गईं।  

ये भी पढ़ें: 19 की उम्र, छह राज्यों में धमक और 100 से ज़्यादा चोरी के बाद थाने पहुंचकर बोली- साहब! सजा दे दो

जांच की जा रही
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया, यह क्षेत्र काफी व्यस्त मार्ग पर स्थित है। अगर, आग पर समय पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed