सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Fire broke out in Khatkar village of Seoni 13 acres of wheat crop burnt to ashes

MP News: सिवनी के खटकर गांव में लगी आग, 13 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में सिवनी जिले के खटकर गांव में भीषण आग लग गई। आग लगने से 13 एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। 

MP News Fire broke out in Khatkar village of Seoni 13 acres of wheat crop burnt to ashes
गेंहू की जली फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी के खटकर गांव में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से किसान मतीन पटेल की 13 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। जब अचानक खेत में आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस, राजस्व विभाग और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम और स्थानीय किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी।

Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी मौके पर पहुंचे और फसल के नुकसान का जायजा लिया। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट, किसी चिंगारी या तेज गर्मी की वजह से लगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शनि के राशि परिवर्तन पर बांटे गए औजार, कृष्णा गुरुजी बोले- मजदूर के पसीने में बसते हैं शनिदेव

किसान को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
इस आगजनी से किसान मतीन पटेल को भारी नुकसान हुआ है। क्योंकि उनकी पूरी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय लोगों और किसान संगठनों ने प्रशासन से अविलंब उचित मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व विभाग का कहना है कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed