{"_id":"64e0a8f2770382325f051dd9","slug":"in-seoni-a-youth-was-shot-dead-by-miscreants-in-public-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सिवनी में पुराने विवाद में युवक की हत्या; बदमाशों ने सरेआम मारी गोली, तीन आरोपी हिरासत में, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सिवनी में पुराने विवाद में युवक की हत्या; बदमाशों ने सरेआम मारी गोली, तीन आरोपी हिरासत में, एक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
सिवनी में एक युवक की बदमाशों ने सरेआम गोली मार हत्या कर दी। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी की तलाश कर रही पुलिस।
योगेश अग्रवाल का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos
सिवनी शहर के बारापत्थर क्षेत्र में गत रात पुराने विवाद पर बदमाशों ने सरेआम एक युवक को गोली मारकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद घायल युवक योगेश अग्रवाल को नागपुर रेफर कर दिया गया। यहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल मृतक के शव का नागपुर पुलिस द्वारा पीएम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले कुल पांच लोगों पर नामजद अपराध दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी बिज्जू उइके समेत दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इनकी तलाश पुलिस जोर शोर से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिवनी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बारापत्थर इलाके में दरमियानी रात एक युवक को कुछ लोगों ने पुराने विवाद पर गोली मार दी थी। आरोपी और मृतक का पूर्व में भी रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो चुका है। पुलिस पहले हुए विवाद के मामले में अपराध दर्ज कर चुकी है। युवक को गोली लगने के बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण में पांच आरोपियों के विरुद्ध नामजद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होने की बात कही है।

कमेंट
कमेंट X