सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man strangled to death over photo-taking dispute at wedding ceremony in Seoni, accused absconding

Seoni Crime News: शादी समारोह में फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद, युवक की गला दबाकर हत्या; आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Seoni: बताया जा रहा है कि संतोष यादव शादी पंडाल से बाहर निकला, हरि यादव अपने एक साथी के साथ घात लगाकर खड़ा था। दोनों ने मिलकर संतोष पर हमला कर दिया, उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी, क्या है मामला जानते हैं। 

Man strangled to death over photo-taking dispute at wedding ceremony in Seoni, accused absconding
हत्या के बाद बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी के किंदरई थाना क्षेत्र के बरेली गांव में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात एक शादी समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में करकवाड़ा गांव निवासी युवक संतोष यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी हरि यादव (निवासी बटवानी गांव) और उसका एक साथी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

कैसे हुआ विवाद?
जानकारी के अनुसार, संतोष यादव अपने भांजे की शादी में शामिल होने बरेली गांव आया हुआ था। यह बारात बटवानी गांव से आई थी। समारोह के दौरान फोटो खिंचवाने को लेकर संतोष यादव और हरि यादव के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मामला तो शांत हो गया, लेकिन हरि यादव ने इसे दिल पर ले लिया और रंजिश पाल ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सिंहस्थ के कार्य देखने शिप्रा के घाटों पर पहुंचे कलेक्टर, सीएम मोहन यादव को करेंगे रिपोर्ट; जानें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही संतोष यादव शादी पंडाल से बाहर निकला, हरि यादव अपने एक साथी के साथ घात लगाकर खड़ा था। दोनों ने मिलकर संतोष पर हमला कर दिया, उसकी बेरहमी से पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही किंदरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से करकवाड़ा और बरेली गांव में मातम पसर गया है। एक सामान्य शादी समारोह में हुई इस सनसनीखेज वारदात से लोग स्तब्ध हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed