सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni: Woman attacked by tiger, stabbed on neck after breaking tendu leaf in forest

Seoni News: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, मौके पर मौत; गांव में दहशत का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 09:04 AM IST
विज्ञापन
सार

हमले के बाद बाघ महिला को घसीटते हुए करीब 100 मीटर भीतर घने जंगल में ले गया। अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव से करीब 50 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर बाघ जंगल में भाग गया।

Seoni: Woman attacked by tiger, stabbed on neck after breaking tendu leaf in forest
बाघ के हमले में महिला की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले के कुरई वन परिक्षेत्र के बिछुआ गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक 50 वर्षीय महिला पर बाघ ने हमला कर उदिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

Trending Videos


जनकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हेमलता डहरवाल (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ बिछुआ गांव के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। इस दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम के अनुसार, बाघ ने महिला की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजे और दांतों से गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाया, गले में मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, फिर की गई भस्म आरती

100 मीटर तक घसीटा शव, फिर शोर सुनकर भागा बाघ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के बाद बाघ मृतका के शव को घसीटते हुए करीब 100 मीटर भीतर घने जंगल में ले गया। साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने जब शोर मचाया तो गांव से करीब 50 ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देख बाघ शव छोड़कर जंगल में भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन अमले ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश में आज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, 14 मई से कमजोर होगा सिस्टम

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
सिवनी जिला पहले भी बाघों की सक्रियता के कारण सुर्खियों में रहा है। जंगल से सटे गांवों में बाघों की आमद अब चिंता का विषय बनती जा रही है। वन विभाग ने तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान सतर्कता बरतने और समूह में जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed