सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Truck collided with car in Seoni, four people including husband and wife died

MP News: सिवनी में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। लखनादौन बायपास पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दो लोग घायल हैं।

Truck collided with car in Seoni, four people including husband and wife died
कार और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें क्रेन से अलग करना पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। लखनादौन बायपास पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दो लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार रात सिवनी जिले के लखनादौन में बायपास मार्ग मोड़ के पास हुआ है। पुलिस ने बताया कि नागनदेवरी, सुहागपुर व सलैया गांव निवासी छह लोग नागपुर गए थे। मंगलवार शाम वे नागपुर से कार द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। लखनादौन के अंदर से बायपास मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक (एमपी 22 जी 4268) ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार लगभग पिचक गई। कार और ट्रक को अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेना पड़ी। कुछ लोग कार में फंस गए जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। जिनकी पहचान नागनदेवरी गांव की रहने वाले संतोष पिता नरसिंह प्रसाद तिवारी (42), सुहागपुर गांव निवासी सिबी पति अंचल तिवारी (19) व उसके पति अंचल पिता शशिकांत तिवारी (25), सलैया गांव के रहने वाले बिस्सू पिता संतोष नेमा (21) की मौके पर मौत हो गई। कार में बैठे नागनदेवरी निवासी सौम्या पिता संतोष तिवारी (17) व अभिषेक पुत्र रामनिवास तिवारी (25) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शवों का बुधवार को पीएम किया गया। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। लखनादौन एसडीओपी दीपक शर्मा ने बताया है कि हादसे में मृत हुए चार लोगों के साथ दो घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश भी जारी है।

सीएम ने जताया शोक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सिवनी जिले में ट्रक और कार की भीषण टक्कर में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम शिवराज ने ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed