{"_id":"69340d39b748bd3ae5010e7a","slug":"a-high-speed-tractor-snatched-the-life-of-a-young-man-a-bike-rider-died-on-the-spot-a-case-of-byawari-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3706119-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
बाइक से ब्यौहारी की तरफ जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मौके पर लगी भीड़
विज्ञापन
विस्तार
जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगड़ी तिराहे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर लगभग तीन बजे हुआ जब बाइक सवार युवक सूरज यादव पिता शिवू कुमार (23) निवासी उफरी बाइक से ब्यौहारी की ओर आ रहा था। तभी पसगड़ी तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क किनारे गिरकर अचेत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे को देखकर वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: MP News: अटारी बॉर्डर पर छोड़ गया पति, पाकिस्तानी महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगी मदद; जानें पूरा मामला
स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना होते ही ट्रैक्टर चालक बिना रुके वाहन सहित फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब अज्ञात ट्रैक्टर और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X