{"_id":"6933b26c03cfefc89e04ad49","slug":"a-relative-assaulted-a-7-year-old-child-and-the-police-took-the-boy-into-custody-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3705880-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: रिश्ते के नाबालिग भाई ने सात वर्षीय मासूम के साथ की गलत हरकत, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: रिश्ते के नाबालिग भाई ने सात वर्षीय मासूम के साथ की गलत हरकत, पुलिस ने हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
रिश्ते के नाबालिग भाई ने सात वर्षीय मासूम को घर पर अकेला पाकर उसके साथ की गलत हरकत की। इसी दौरान मां आ गई तो आरोप बालक वहां से भाग निकला। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बालक को हिरासत में लिया है।
जयसिंह नगर थाना क्षेत्र की घटना।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। यहां सात साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के नाबालिग भाई ने कुकृत्य किया। बच्ची घर पर अकेली थी, तभी मौका पाकर नाबालिग ने उसके साथ अनैतिक हरकत की। इसी दौरान जब बालिका की मां अचानक मौके पर पहुंची, तब यह पूरा मामला सामने आया। मां को देखते ही बालक वहां से भाग गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे खेल रहे थे। तभी यह घटना हुई है। अचानक मां पहुंची तब कहीं जाकर मामला खुल पाया। घटना से घबराई मां ने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- आरक्षक ने दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने हाईवे से किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण करवाया और नाबालिग को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर आरोपों को देखते हुए कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की विवेचना की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि नाबालिक, बच्ची का रिश्ते का भाई है। पुलिस ने नाबालिक बालक को न्यायालय के समक्ष पेश किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह अत्यंत संवेदनशील मामला है, जिसके सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X