सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shahdol scorpio catches fire outside motor garage near school and hospital major accident averted madhya prade

शहडोल में टला बड़ा हादसा: गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो धू-धू कर जली, स्कूल-अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित रीवा रोड पर एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने वाहन से धुआं और लपटें निकलती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

shahdol scorpio catches fire outside motor garage near school and hospital major accident averted madhya prade
गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल शहर के बीच रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित मदन एजेंसी के सामने की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा धुआं और लपटें

जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई आग

बताया गया कि आग वाहन के इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आग की चपेट में पास में खड़ी एक अन्य कार भी आ गई, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

स्कूल और अस्पताल के पास था गैराज

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह मोटर गैराज संचालित हो रहा है, उसके ठीक सामने एक निजी स्कूल और अस्पताल मौजूद है। वहीं गैराज परिसर में भी कई अन्य वाहन खड़े थे। ऐसे में यदि आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।


ये भी पढ़ें- 39 साल की उम्र और 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस आर्टिस्ट ने रोशन किया इंदौर का नाम

समय पर पहुंची दमकल टीम, टला बड़ा खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय रहते दमकल टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। लोगों ने आशंका जताई कि यदि यह घटना स्कूल खुलने के समय होती और परिसर में बच्चे मौजूद रहते, तो गंभीर स्थिति बन सकती थी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने रिहायशी क्षेत्र में संचालित मोटर गैराज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल और अस्पताल के समीप इस प्रकार के व्यवसाय के संचालन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जानी चाहिए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed