{"_id":"6a05a5830772b4ed2e0bce12","slug":"after-the-wedding-the-house-was-burgled-and-jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-the-victim-went-to-the-igs-court-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4280452-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: विदाई के बाद शादी वाले घर में सेंध, लाखों के जेवर और नकदी पार, पीड़ित ने लगाई आईजी से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: विदाई के बाद शादी वाले घर में सेंध, लाखों के जेवर और नकदी पार, पीड़ित ने लगाई आईजी से गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
उमरिया के पाली थाना क्षेत्र के ओदरी गांव में शादी वाले घर में चोरों ने दीवार तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। घटना बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद हुई। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आईजी कार्यालय में शिकायत की है।
सेंध मारकर अंदर घुसे थे चोर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संभागीय मुख्यालय से सटे पाली थाना क्षेत्र के ओदरी गांव में शादी वाले घर में हुई बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद ही चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर, चांदी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना 9 मई की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आईजी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos
पीड़ित गंगा यादव ने आईजी कार्यालय में गुरुवार को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री की बरात 8 मई को घर आई थी और 9 मई की सुबह बेटी की विदाई हुई। शादी समारोह के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के सामने और आंगन में सो रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण घर के अंदर बने कमरे में कोई नहीं था। इसी दौरान रात में अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शादी का झांसा, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल, उमरिया में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज
पीड़ित के अनुसार चोर लगभग 3 तोला सोना, करीब 2 किलो चांदी और लगभग 3 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तब चोरी की जानकारी लगी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी के लिए वर्षों की जमा पूंजी और गहने घर में रखे थे, जिन्हें चोर ले गए।
गंगा यादव ने आवेदन में बताया कि घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। चोरी गए सामान की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं पाली थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की उम्मीद है।

कमेंट
कमेंट X