सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, tragic accident took place late night in Karravan.

Shahdol News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, कर्रावन में देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के जैतपुर क्षेत्र में कर्रावन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार पीछे की बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle, tragic accident took place late night in Karravan.
घटना स्थल पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कर्रावन में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार हरप्रसाद यादव की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरप्रसाद यादव अपनी बाइक से अनूपपुर की ओर जा रहे थे। उनके पीछे ही दूसरी बाइक में उनका परिवार भी चल रहा था। कर्रावन बस्ती के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने हरप्रसाद की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर बुरी तरह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो हरप्रसाद यादव को गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। तुरंत ही उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल बुढ़ार अस्पताल भेजा। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन वहां उपचार के दौरान हरप्रसाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने चीते को कुचला, मादा शावक KG-3 की मौत

पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय हरप्रसाद अकेले बाइक चला रहे थे और पीछे की बाइक में उनका परिवार था, जिसने घटना को नजदीक से देखा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान होते ही उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed