सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Class 11 Girl Missing from Eklavya Hostel, Seen Climbing Down Pipe; Kidnapping Case Registered

Shahdol News: एकलव्य छात्रावास से 11वीं की छात्रा लापता, पाइप से उतरते देखा, अपहरण का मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

एकलव्य छात्रावास से नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और विभिन्न स्थानों पर खोजबीन जारी है। बताया जा रहा है कि छात्रा को बगल के कमरे की एक छात्रा ने पाइप से उतरते देखा था।

Shahdol News: Class 11 Girl Missing from Eklavya Hostel, Seen Climbing Down Pipe; Kidnapping Case Registered
छात्रावास से गायब हुई छात्रा
विज्ञापन

विस्तार

जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास, ग्राम हर्री से 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ, जब छात्रावास की वॉर्डन ने नियमित हाजिरी ली। अटेंडेंस के दौरान एक छात्रा के अनुपस्थित पाए जाने पर हड़कंप मच गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार पूछताछ में पता चला कि संबंधित छात्रा के कमरे की अन्य छात्राएं छुट्टी पर थीं और वह रात में कमरे में अकेली सो रही थी। बगल के कमरे में रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि रात करीब 10 बजे के बाद उसने लापता छात्रा को छात्रावास परिसर में बने सेप्टिक टैंक के पाइप के सहारे नीचे उतरते देखा था। हालांकि उसने रात में इस संबंध में किसी को सूचना नहीं दी। सुबह जब छात्रा नहीं मिली तो पूरे मामले की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी बोला- समय आने पर बताऊंगा क्यों की हत्या

छात्रावास की वॉर्डन उमंग भारद्वाज ने मामले की लिखित शिकायत सोहागपुर थाना में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। छात्रावास परिसर और आसपास के क्षेत्रों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी सोहागपुर थाना क्षेत्र के छात्रावासों से छात्राओं के लापता होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने शीघ्र ही छात्रा को सकुशल बरामद करने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed