{"_id":"692bc2426e9e6b6da702f841","slug":"entered-the-house-and-raped-a-minor-made-an-objectionable-video-said-if-she-tells-him-where-i-will-make-it-viral-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3684732-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपी लड़की को शादी का झांसा देकर उसके घर में घुसा और उसके साथ गलत कार्य करने के बाद जान से मारने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। शिकायत पर पुलिस ने दो विशेष टीमों और साइबर यूनिट की मदद से आरोपी को नगर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस घेरे में आरोपी।
विज्ञापन
विस्तार
बुढार थाना क्षेत्र के नगर में नाबालिग से दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर किसी को बताएगी तो वह आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले पर पड़ताल की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 27 नवंबर को परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अंकित वर्मा 19 वर्ष जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल में खींच ली थी। जाते समय उसने किसी को भी घटना बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद वह मोबाइल पर संपर्क कर तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता की रिपोर्ट पर बुढ़ार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें- वृद्ध को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 76 लाख की ठगी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड
थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि मामले की शिकायत आते ही हमने दो विशेष टीमों का गठन किया था। साइबर की टीम भी इस पर लगी थी। आरोपी घटना के बाद से इधर-उधर भाग रहा था। साइबर की मदद से हमारी दोनों टीमों ने आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनके टीम की भूमिका सराहनी रही।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X