{"_id":"69f761240af122b0bd0c53ac","slug":"heartbreaking-accident-a-borewell-vehicle-crushes-a-mother-and-son-killing-them-and-injuring-a-girl-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4238930-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: अनियंत्रित बोरवेल वाहन ने पैदल जा रहे परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी लड़ रही मौत से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: अनियंत्रित बोरवेल वाहन ने पैदल जा रहे परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी लड़ रही मौत से जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने पैदल चल रही महिला, उसके बेटे और एक बालिका को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत, बालिका घायल हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, गांव में शोक का माहौल है।
शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने पैदल चल रही महिला, उसके बेटे और एक बालिका को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटे की मौत, बालिका घायल हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, गांव में शोक का माहौल है।
घटना स्थल पर मौजूद लोग।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सूखा रोड पर तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने पैदल जा रही महिला, उसके बेटे और एक बालिका को कुचल दिया। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बालिका घायल है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अंशु उर्मिलिया (30) पत्नी श्रीधर, निवासी सूखा के रूप में हुई है। वह अपने 6 वर्षीय बेटे राधा रमन और 10 वर्षीय बालिका आस्था तिवारी के साथ पैदल मोहल्ले से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोरवेल वाहन अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ा और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ये कैसा लालच: आशा कार्यकर्ता ने दो लाख में बेच दिया, नाबालिग ने 15 साल बाद लौटकर सुनाई रुला देने वाली हकीकत
हादसा इतना भीषण था कि अंशु उर्मिलिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे राधा रमन को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी सांसें थम गईं। हादसे में घायल आस्था तिवारी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। महिला का शव वाहन के टायर के नीचे दबा रहा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस वाहन से हुआ हादसा

कमेंट
कमेंट X