{"_id":"69f814d0a5e35ca60f01128b","slug":"bjp-seeks-mahakals-blessing-special-puja-held-for-crushing-victory-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4240587-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चुनाव नतीजों से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजन, गृहमंत्री के फिटनेस कोच ने लगाई जीत की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चुनाव नतीजों से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजन, गृहमंत्री के फिटनेस कोच ने लगाई जीत की अर्जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन चर्चा में रहा। गुजरात से आए एक श्रद्धालु ने भस्म आरती के दौरान विधि-विधान से अनुष्ठान कर अपनी कामना व्यक्त की।
जीत की कामना लेकर महाकाल के दरबार में लगाई अर्जी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले भाजपा की प्रचंड जीत की कामना को लेकर गुजरात के अहमदाबाद से यहां पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के फिटनेस कोच मृग्नेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के चुनाव चिन्ह की तस्वीर रखकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा।
Trending Videos
सुबह भस्म आरती के दौरान मृग्नेश जोशी ने मंदिर में विशेष-पूजन कराया। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हुए पांच राज्यों में भाजपा की जीत की कामना की। इस दौरान बाबा महाकाल के दरबार में विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ujjain News: भस्म आरती में वैष्णव तिलक, चन्द्र और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्त हुए निहाल
इस दौरान कोलकाता से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के एक समूह ने कहा कि आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे। हमने भगवान से सनातन की सरकार बनने और राष्ट्र की प्रगति की मनोकामना की।

कमेंट
कमेंट X