सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Newly married woman murdered by attacking with sharp weapon

Shahdol News: हत्या के बाद नवविवाहिता का शव खलिहान में छिपाने की कोशिश, धारदार हथियार से किया गया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2025 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस इस एंगल पर जांच करते हुए संदेही परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एफएसएल टीम 13 घंटे बाद मौके पर पहुंची, तब तक शव पूरी रात घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। मामले में जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Shahdol News: Newly married woman murdered by attacking with sharp weapon
जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैतपुर थाना क्षेत्र के चौकी दरशिला के खाडा गांव में 25 साल की एक नवविवाहिता महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार संगीता प्रजापति पति माखन प्रजापति (25) के सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया। उसके बाद उसकी मौत हुई है। घटना के बाद महिला के शव को उसके घर से लगे खलिहान में छिपाने का प्रयास भी किया गया। परिजनों ने नवविवाहिता की तलाश शुरू की तो उसका शव खलिहान में घास के बीच मिल गया। घटना की पूरी जानकारी जैतपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos


परिजनों ने बताया कि दर्शिला और जैतपुर पुलिस मौके पर समय से पहुंच गई थी, लेकिन एफएसएल की टीम 13 घंटे बाद शनिवार की सुबह घटना स्थल पहुंची। तब तक शव रात भर घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। पति समेत अन्य परिजन लाश की तकवारी पुलिस के साथ करते रहे। शनिवार की सुबह महिला के शव को मौके से पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए जैतपुर अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अंगारों पर चलने की 400 साल पुरानी परंपरा, राजा के सपने से हुई थी शुरुआत, क्या है पूरी कहानी?

पुलिस के मुताबिक संगीता अपने घर थी। पति शुक्रवार सुबह अपने काम में चला गया। महिला के साथ सास और जेठ भी उसी घर में रहते थे। शुक्रवार की शाम संगीता का विवाद उसके जेठ के साथ हुआ था। मौके पर सास भी मौजूद थी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि घटना हत्या में तब्दील हो गई। जैतपुर पुलिस इसी एंगल में परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस का दावा है कि कुछ घंटों में ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जैतपुर थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि खाड़ा गांव में नवविवाहित महिला का शव मिला है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच में जुटी है। कुछ संदेही परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed