फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Roadblock staged with the young woman's body following her death.

Shahdol News: शहडोल में युवती की आत्महत्या के बाद बवाल, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया चक्का जाम

Wed, 05 Aug 2026 12:45 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक युवती की आत्महत्या के बाद परिजनों ने गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Roadblock staged with the young woman's body following her death.
प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवती के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरे परिजन
जानकारी के अनुसार, युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच परिजनों ने गांव के एक युवक को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानें कैसे बनी बात?
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ लगातार परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा करते रहे। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या बोले थाना प्रभारी?
पुलिस के अनुसार, मर्ग जांच, घटनास्थल से मिले तथ्यों और परिजनों के दर्ज बयानों के आधार पर गांव के एक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें- Indore News: प्रदेश के पहले मेंटल हेल्थ सेंटर का काम अटका, 22 करोड़ का प्रोजेक्ट 4 साल में भी पूरा नहीं हो सका

थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि युवती की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम किया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर संबंधित युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed