सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The accused in the rape case, who was absconding for a year, was arrested from Pune, Maharashtra.

Shahdol News: एक साल से फरार चल रहे दुष्कर्म केस के आरोपी को पुणे से किया गिरफ्तार, ऐसे लगा पुलिस को सुराग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Crime News: एक साल से फरार  दुष्कर्म मामले का  इनामी आरोपी महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह केस शहडोल जिले के देवलौंद का है।

The accused in the rape case, who was absconding for a year, was arrested from Pune, Maharashtra.
पुलिस घेरे में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साल पहले घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को आरोपी अंजाम देता है। महिला आरोपी को पहचान लेती है, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग जाता है।
Trending Videos


आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में मिला
पुलिस के पास महिला पहुंचती है और नामजद आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाती है,लेकिन वर्षों तक आरोपी फरार था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार का नगद इनाम घोषित किया था, अब आरोपी महाराष्ट्र के पुणे में मिला है। जहां वह मजदूरी का कार्य करता था। थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने आरोपी को ढूंढ कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगद पांच हजार का इनाम भी घोषित था आरोपी पर
थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि घटना 2024 में की है।महिला के गांव का रहने वाला 24 साल का आरोपी उसके घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार था। लगातार पुलिस उसे तलाश रही थी।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एस पी राम जी श्रीवास्तव ने नगद पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था।जिसे अब गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें- Maulana Madani: 'लव जिहाद' जैसे शब्दों पर मौलाना महमूद मदनी ने जताई आपत्ति, सुप्रीम कोर्ट पर की विवादित टिप्पणी

आरोपी गोवर्धन मजदूरी कर रहा था
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोवर्धन खैरवार पिता विशेषर (24) को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी पर दिसंबर 2024 में देवलौंद थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर की मदद से आरोपी का पता महाराष्ट्र के पुणे में लग पाया, इसके बाद हमने दो विशेष टीमों का गठन किया, और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची,जहां आरोपी गोवर्धन मजदूरी कर रहा था । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे अब न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed