सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The chaos at the bus stand claimed the life of a constable; Mahesh Pathak is no more.

Shahdol News: बस स्टैंड की अव्यवस्था ने ली आरक्षक की जान, नहीं रहे महेश पाठक, टीआई को निलंबित करने की उठी मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात के चलते ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महेश पाठक को बस ने टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। भीड़ जमा हुई, पुलिस ने बस और चालक को पकड़ा। लोगों ने लापरवाही पर नाराज़गी जताई और यातायात टीआई के निलंबन की मांग की। 

The chaos at the bus stand claimed the life of a constable; Mahesh Pathak is no more.
आरक्षक महेश पाठक।
विज्ञापन

विस्तार

शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक महेश पाठक रविवार दोपहर अपनी ड्यूटी पर बस स्टैंड पॉइंट पर मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दोपहर 2 बजे दादू एंड कंपनी की एक बस ब्यौहारी से शहडोल पहुंची और बस स्टैंड में लगने जा रही थी। उसी समय सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी दूसरी बस को हटवाने में लगे आरक्षक महेश पाठक को उक्त बस ने अचानक ठोकर मार दी।

Trending Videos


स्थानीय लोगों के मुताबिक ठोकर लगने से आरक्षक महेश पाठक जमीन पर गिर गए, इसके बाद बस आगे बढ़ते हुए दउनके ऊपर चढ़ गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली व सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए बस व चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Balaghat News: नक्सल इतिहास का सबसे बड़ा सरेंडर, 77 लाख का इनामी कबीर समेत 10 नक्सलियों ने डाले हथियार

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से अव्यवस्थित यातायात की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मात्र एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती रहती थी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते यातायात व्यवस्था सुधारी जाती तो शायद यह दर्दनाक हादसा टल सकता था।

घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बस स्टैंड क्षेत्र में जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टीआई को निलंबित किया जाए
शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है, यातायात विभाग की लापरवाही की वजह से आज एक पुलिस जवान शहीद हो गया। अनुपम गौतम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष में यातायात टीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed