सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman dies after being hit by speeding bike; rider also injured.

Shahdol News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, बाइक सवार भी घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल जिले के कनाडी खुर्द गांव में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे पैदल जा रही धनकी बसोर (40) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Woman dies after being hit by speeding bike; rider also injured.
घटना स्थल पर पड़ी बाइक।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाडी खुर्द गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिला को तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चालक भी चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान धनकी बसोर (40 वर्ष) निवासी करकी के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला सड़क किनारे पैदल जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार युवक भी दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, घर के बाहर बैठे युवक को पहले जमकर पीटा फिर मार दी गोली
विज्ञापन


क्षेत्र में इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। जिले में आए दिन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है, लेकिन यातायात नियमों का प्रभावी पालन नहीं कराया जा रहा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जबकि कई चार पहिया वाहन चालक भी सीट बेल्ट का उपयोग नहीं कर रहे। वहीं शहडोल-बुढार राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और यातायात अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभाग पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed