सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP Shajapur Bus Accident News: Bus Fell From Culvert On Agra Mumbai Highway, 2 Dead 21 Tourist Injured

Accident: शाजापुर में आगरा-मुंबई हाइवे पर बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत…21 यात्री हुए घायल; 10 इंदौर रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Shajapur Bus Accident Today: शाजापुर में इंदौर से ईसागढ़ जा रही एक बस आगरा-मुंबई हाइवे पर एक पुलिया के नीचे जा गिरी। इस हादसे दर्दनाक हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 21 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 10 यात्रियों की गंभीर हालत के चलते उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

MP Shajapur Bus Accident News: Bus Fell From Culvert On Agra Mumbai Highway, 2 Dead 21 Tourist Injured
बस हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचोर से 5 किलोमीटर दूर एक यात्री बस पुलिया से निचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार 21 यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है, इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिसमें से दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बता दें कि बालाजी ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से ईसागढ़ जा रही थी। इसी दौरान बस सतगुरु ढाबे पर रूकी और यहां से चाय नाश्ता के बाद रवाना हुई और थोड़ी दूरी पर ही स्थित एक पुलिया से निचे जा गिरी। बस में से सभी यात्रियों को निकालकर पहले पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, उसके बाद 21 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को शाजापुर रेफर किया गया। 

Trending Videos


बस चालक ने पी रखी थी शराब
जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ डॉ सचिन नायक ने बताया पचोर में एक यात्री बस पलटने के बाद 21 यात्रियों को घायल अवस्था में उपचार के लिए यहां लाया गया, जिसमें से 10 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है। बस में सवार महिला यात्री हीरा प्रजापति ने बताया बस चालक बार-बार मोबाइल देख रहा था। देवास मक्सी के बीच में भी बस को एक होटल पर एक घंटे के लिए रोका गया। चालक ने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed