सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   man rajrajeshwari Mandir mein ki gai Ghat sthapna

Shajapur News: मां राजराजेश्वरी मंदिर पर हुई घट स्थापना, कलेक्टर-एसपी और विधायक ने की आरती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
man rajrajeshwari Mandir mein ki gai Ghat sthapna
शाजापुर का राजराजेश्वरी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाजापुर शहर के प्रसिद्ध माता मंदिर मां राजराजेश्वरी मंदिर पर गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना हुई। इसी के साथ शारदीय नवरात्र में होने वाले विशेष पूजन अनुष्ठान की शुरुआत भी मंदिर में हो गई है। घट स्थापना के मौके पर कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह, राजपूत, विधायक अरुण भीमावद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान से घट स्थापना कराई गई। शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में आकर्षक सजावट और विद्युत साज सज्जा की गई है।
Trending Videos


शाजापुर के मां राजेश्वरी मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस शक्तिपीठ के दर्शन मात्र से ही लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। शारदीय नवरात्र का आगाज हो गया है। माता जी के पंडाल भी सज गए हैं। गुरुवार को शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई। अब नौ दिन के लिए क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय हो जाएगा और लोग माता की भक्ति में डूबे रहेंगे। मंदिरों और पंडालों में सुबह शाम आरती, छप्पन भोग और जागरण इत्यादि कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पर की विद्युत सजावट
नवरात्रि पर शाजापुर का विश्व प्रसिद्ध राजराजेश्वरी माता मंदिर परिसर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगाने लगा है। माता के दरबार को सजाया गया है। मां राजराजेश्वरी के दरबार में नौ दिनों तक माता की आराधना होगी। श्रद्धालु हर दिन बड़ी संख्या में आएंगे। मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली है और यहां दूर-दूर से कई लोग आते हैं।

कई जगह सजाए गए झांकी पंडाल
नवरात्रि के मौके पर शाजापुर शहर में कई जगह माता की झांकी पंडाल भी सजाए गए हैं। जहां आकर्षक विद्युत सजावट करने के साथ माता की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। आज रात से ही इन झांकी पंडाल में धर्ममय माहौल दिखाई देगा। झांकी आयोजन के लिए समिति सदस्यों द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। शाजापुर में झांकी पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन भी खास सक्रिय दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed