सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   MP LS Election: Mohan Yadav reached Shajapur for the first time after becoming CM, targeted Congress

MP LS Election: सीएम बनने के बाद पहली बार शाजापुर पहुंचे मोहन यादव, चुनावी सभा में कांग्रेस पर निशाना

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शाजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास-शाजापुर संसदीय सीट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया और संबोधित करने के बाद महेंद्र सिंह सोलंकी का नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्टर परिसर पहुंचे। 

MP LS Election: Mohan Yadav reached Shajapur for the first time after becoming CM, targeted Congress
शाजापुर में सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। उसके नेता ताबड़तोड़ सभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव शाजापुर पहुंचे। वे सीएम बनने के बाद पहली बार यहां आए हैं। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
Trending Videos


बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास-शाजापुर संसदीय सीट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने आमसभा को संबोधित किया और संबोधित करने के बाद महेंद्र सिंह सोलंकी का नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्टर परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव पहली बार शाजापुर यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। उन्होंने जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में शाजापुर पहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर कोसा ओर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय देश चलाया, लेकिन एक भी देश हित का काम नहीं किया। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी कहा कि आज सब लोग राम-राम लिख रहे हैं, जब राम मंदिर बनकर तैयार हुआ था तब यही कांग्रेसी उसका निमंत्रण तक स्वीकार नहीं कर रहे थे। राहुल गांधी को भी उन्होंने पप्पू शब्द से संबोधित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

MP LS Election: Mohan Yadav reached Shajapur for the first time after becoming CM, targeted Congress
शाजापुर में सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस ने हिंदु-मुसलमानों का लड़ाने का काम किया
सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के झंडाबरदार जिनको लोग पप्पू जी कहते हैं और भी पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं। बड़े बेशर्मी के साथ बोलते हैं हमारी सरकार बनाओ एक झटके में गरीबी दूर करुंगा। ग से गरीबी का शब्द भी तुम्हें मालूम है..? आपकी मम्मी जी ने सरकार चलाई गरीब दूर नहीं हुई। आपके पिता जी ने सरकार चलाई गरीबी दूर नहीं हुई। आपने 55 साल तक सरकार चलाई, गरीबी दूर नहीं हुई। अब आप कह रहे हो कि गरीबी दूर कर दूंगा। इन चुनावों ने एक बार तुम्हारी सरकार धराशायी की थी। तब आपकी सीटें 115 रह गईं। दूसरी बार बात नहीं माने, ऊटपटांग की बात करते थे, तो 2019 में केवल एक बस (52 सीटर) की सवारी रह गई। अभी ये हाल है कि टैम्पों के भी नहीं बचे..। जब नरेंद्र मोदी जी सरकार बनाने जा रहे थे तो कांग्रेस के लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो देश में दंगे हो जाएंगे, देश के मुसलमानों को पाकिस्तान जाना पड़ेगा। कांग्रेस ने हिंदु-मुसलमानों का लड़ाने का काम किया है।

दिग्विजय सिंह पर भी किया हमला
सीेएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस माफी मांगे। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम जी के मंदिर निर्माण को लेकर अड़ंगे क्यों लगाए। कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के शुरुआत से लेकर गर्भगृह में प्रवेश तक विरोध किया। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम का गर्भगृह में प्रवेश हो गया, लेकिन अभी तक क्या किसी ने सुना कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी दर्शन करने गए हों। सीएम ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि राजगढ़ के महाराज रात-दिन पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हैं? आतंकवादी को 'जी' कहकर संबोधित करते हैं। हमारे देश के जवान 'भारत माता की जय' बोलकर निकलते हैं। उन्होेंने कहा कि शाजापुर से हमारी विचारधारा का झंडा पूरे प्रदेश में फैला है। शाजापुर वो जगह जहां से लोग सीखने आते हैं। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारम्भ किया है। नई शिक्षा नीति में भारत के गौरवशाली इतिहास के पृष्ठों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया। भारतीय जनता पार्टी, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिन्होंने उदात्त विचारों के साथ अपने कार्यकर्ताओं की चिंता की और जड़ों से जुड़कर सिंद्धात बनाए। 

सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई योजनाएं बताईं, जो आज जन हितेषी योजनाओं में शुमार हैं. वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी नहीं बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर इस बार भाजपा उनके विकास कार्य को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मध्य प्रदेश की सारी सीटें भाजपा को जा रही हैं। आमसभा को संबोधित करने के बाद डॉक्टर मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के साथ शुभ मुहूर्त में उनका नाम निर्देशन पत्र दाखिल करवाने के लिए कलेक्टर परिसर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed