{"_id":"664f4b86b1d918c6d90fd267","slug":"mp-news-the-courage-of-thieves-is-high-in-shajapur-they-made-fun-of-the-bike-parked-outside-the-house-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शाजापुर में चोरों के हौंसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर हुए रफूचक्कर, अब तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शाजापुर में चोरों के हौंसले बुलंद, घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर हुए रफूचक्कर, अब तलाश रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के शाजापुर में चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद है, इसका उदाहरण सीसीटीवी में कैद हुई घटना के जरिये सामने आया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
शाजापुर में बाइक चुराते हुए चोर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में बाइक चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि वे अब घर के बाहर खड़ी बाइक को भी नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही एक मामला शाजापुर जिले से सामने आया है। चोर घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर ले गए और यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
शाजापुर जिले के हाट मैदान में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले में फरियादी जितेंद्र पाटीदार ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि अब चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर के बाहर रखी मोटरसाइकिल भी चुरा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरों के चेहरे साफ-साफ नजर आ रहे हैं। दोनों बदमाश मोटरसाइकिल चुराकर घर से एबी रोड पर जाते दिखाई दिए। कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को ढूंढा जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X