{"_id":"65ab6b0fe8639552c20e78fa","slug":"shajapur-a-youth-of-a-particular-religion-committed-a-deadly-attack-creating-tension-in-village-indore-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur: धर्म विशेष के युवक ने किया जानलेवा हमला, गांव में तनाव के बीच हुई पत्थरबाजी; गंभीर घायल इंदौर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur: धर्म विशेष के युवक ने किया जानलेवा हमला, गांव में तनाव के बीच हुई पत्थरबाजी; गंभीर घायल इंदौर रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार
Shajapur Hindi News: शाजापुर के एक गांव में धर्म विशेष के एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई, पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के आला उमरोद गांव में एक बार फिर धर्म विशेष को लेकर पत्थरबाजी देखने को मिली है। पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों में हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक को दूसरे युवक ने चाकू मार दिया। पत्थरबाजी की सूचना मिलने के बाद मौके भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवक छोटू शाह उर्फ कादिर ने एक अन्य युवक गजेंद्र पर पैसे के लेनदेन को लेकर चाकू से हमला कर दिया। हमले से गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चाकूबाजी की घटना के बाद स्थिति पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। समुदाय विशेष के लोगों के मकान पर घायल हुए युवक के समर्थन में दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। यह सूचना पर भारी पुलिस बल ग्राम आला उमरोद में तैनात किया गया है।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने बताया कि पैसे लेनदेन की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी छोटू शाह उर्फ कादिर को गिरफ्तार कर 307 के तहत मामला पंजीबद कर लिया गया है। वहीं, पूरे गांव में स्थिति न बिगड़े इसके लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल लगा हुआ है।
इसके साथ ही शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी मां-बहनों के साथ अश्लील हरकतें करता है, वह आदतन अपराधी है। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार ने कहा है कि अपराधियों को नहीं छोड़ा जाएगा। इस पर भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X