{"_id":"65941c81ba64d45e66044d87","slug":"shajapur-dm-kishare-kanyal-angry-at-driver-who-was-protesting-against-new-law-regarding-hit-and-run-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hit And Run Act: कलेक्टर ने कहा- औकात क्या है तुम्हारी? चालक बोला- यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hit And Run Act: कलेक्टर ने कहा- औकात क्या है तुम्हारी? चालक बोला- यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्र सरकार के हिट एंड रन को लेकर नए कानून के विरोध में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में ड्राइवर एसोसिएशन ने उग्र आंदोलन किया। प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा, कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा।
कलेक्टर बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्र सरकार के हिट एंड रन नए कानून के विरोध में शाजापुर में ड्राइवर एसोसिएशन द्वारा सोमवार को उग्र आंदोलन करते हुए हाइवे पर चक्का जाम किया गया था। इसको लेकर मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की।
Trending Videos
बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा, कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा। एक ड्राइवर ने कलेक्टर को कहा, अच्छे से बोलो। इतने में कलेक्टर भड़क गए और कहा गलत क्या है? समझ क्या रहा है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है? ड्राइवर ने कहा, यही लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं है। कलेक्टर ने कहा, लड़ाई ऐसे नहीं होती है। कृपया करके कोई भी कानून अपने हाथ में न लें, आपकी सारी बातों को सुनने के लिए यहां बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्टर के नाराज होते ही कुछ समय के लिए पूरे मीटिंग हाल में सन्नाटा छा गया। उसके बाद ड्राइवर ने माफी भी मांगी। ड्राइवरों के हाइवे पर चक्का जाम के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और बैठक आयोजित कर ड्राइवरों को समझाने का प्रयास किया। आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करो और अपनी बात रखो।
इस मामले में कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया, चालकों को बैठक कर समझाइश दी जा रही थी।इसी बीच एक चालक ने गलत तरीके से बात की, जिसको लेकर मुझे उन्हें समझाना पड़ा।

कमेंट
कमेंट X