{"_id":"664b76efbf2594e5a5051cb4","slug":"shajapur-news-bags-of-students-who-came-for-examination-stolen-abvp-created-ruckus-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के बैग चोरी, एबीवीपी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के बैग चोरी, एबीवीपी ने किया हंगामा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं के बैग चोरी हो गए। इससे गुस्साए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने परीक्षा केंद्र पर ही हंगामा कर दिया।
परीक्षा केंद्र से बैग चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर के बस स्टैंड पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को रूक जाना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों से उनके मोबाइल और रुपये परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ले लिए गए।
Trending Videos
बता दें कि 10 परीक्षार्थियों के मोबाइल और अन्य सामान एक बैग में रखकर विद्यालय प्रांगण में खड़ी हुई एक मोटर साइकिल पर रख दिया गया। परीक्षार्थी जब परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर आए तो मोटर साइकिल बैग सहित गायब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वहां एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए प्राचार्य से बात की। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। लेकिन वे ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे। विद्यार्थियों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की मांग की तो प्राचार्य ने कहा, मेरे पास पासवर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर साइकिल बाहर खड़ी हुई मिली
मोटर साइकिल की तलाश शुरू की तो वह विद्यालय प्रांगण से 200 मीटर दूर बस स्टैंड पर खड़ी हुई मिली। लेकिन उसमें से बैग गायब था। बैग में मोबाइल और अन्य सामान जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। परीक्षार्थियों ने बताया, कोतवाली थाने पर जाकर आवेदन दिया है, जिसमें मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी होने की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कमेंट
कमेंट X