{"_id":"66519ba73360f890550d5d11","slug":"shajapur-news-bike-chased-after-truck-moving-on-ab-road-in-shajapur-and-goods-stolen-video-surfaced-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: शाजापुर में एबी रोड पर चलते ट्रक के पीछे दौड़ाई बाइक और सामान किया चोरी, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: शाजापुर में एबी रोड पर चलते ट्रक के पीछे दौड़ाई बाइक और सामान किया चोरी, सामने आया वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 May 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर में ट्रक कटिंग का लाइव वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मक्सी थाना क्षेत्र का मामला है। हालांकि, पुलिस के पास अब तक चोरी की कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
शाजापुर में एबी रोड पर ट्रक कटिंग का लाइव वीडियो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले से गुजर रहे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक कटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो युवक ट्रक पर चढ़कर उसमें से तिरपाल काटकर सामान से भरा एक बक्सा नीचे फेंकते नजर आ रहे हैं। इनका एक साथी मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
बक्से को नीचे फेंकने के बाद ट्रक कटिंग कर रहे दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठ जाते हैं। ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाजापुर जिले के मक्सी से शाजापुर के बीच दिनदहाड़े इस तरह की वारदातें सामने आ रही हैं। ट्रक चालक चोरी की शिकायत करते हैं तो स्थानीय पुलिस मामला भी दर्ज नहीं करती। ट्रक कटिंग के इस लाइव वीडियो ने एक बार फिर से जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल का कहना है कि ट्रक कटिंग की वारदातें पहले हुई हैं। अधिकतर मामले देवास और तराना के थाना क्षेत्र के हैं। ट्रक कटिंग की घटना कहां घटित हुई है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अभी तक वीडियो मेरे पास नहीं आया है। न ही कटिंग की कोई शिकायत किसी वाहन चालक ने की है। वीडियो मिलने पर संबंधित वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
ट्रक चालकों ने किया था हाईवे जाम
बीते दिनों आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते दिनों नैनावद घाटी पर बदमाशों ने एक ट्रक में से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ट्रक चालक की सतर्कता से बदमाश चोरी किए हुए बक्से को नहीं ले जा पाए थे। इसके बाद वहां ट्रक चालकों ने चक्काजाम कर हंगामा कर दिया था। लालघाटी पुलिस ने वहां पहुंचकर चक्काजाम खत्म कराया था। इस हाइवे पर प्रतिदिन चोरी की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाती।

कमेंट
कमेंट X