सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News: Container full of illegal liquor seized police recovered liquor worth Rs 96 lakh.

Shajapur News: अवैध शराब से भरा कंटेनर जब्त, पुलिस ने 96 लाख रुपये की शराब की बरामद, दो गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Mar 2024 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

शराब की पेटियों के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने कंटेनर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने कंटेनर से 1000 पेटियां जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत 96 लाख रुपये है।

Shajapur News: Container full of illegal liquor seized police recovered liquor worth Rs 96 lakh.
जब्त की गई शराब और पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के सुनेरा पुलिस और जिला आबकारी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर उकावता पुलिस चौकी पर लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर एक कंटेनर को रोका गया। यह कंटेनर सारंगपुर की ओर से आ रहा था। संदिग्ध होने पर कंटेनर को उकावता पुलिस चौकी लाया गया। जहां चेकिंग में कंटेनर से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब मिली।

Trending Videos


शराब की पेटियों के संबंध में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण आरोपी से 1000 पेटियां और कंटेनर (UP 38 AT 3932) जब्त कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने अनवर कमाल पिता मो. नाजिम (39), असमार पिता अंसार (39) निवासी संभल जिला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदिरा का अवैध परिवहन किए जाने पर अप.क्र. 71/2024 मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत 96 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। अंग्रेजी शराब और ट्रक समेत पुलिस ने एक करोड़ 16 लाख का मश्रुका जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed