सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   Shajapur News Former sarpanch sitting on government well villagers worried for water

Shajapur: सरकारी कुएं पर कुंडली मारकर बैठे पूर्व सरपंच, पानी के लिए परेशान ग्रामीण, DM को सौंपा शिकायती आवेदन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 May 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सरकारी कुएं पर पूर्व सरपंच कुंडली मारकर बैठ गए हैं। वहीं, पानी के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शाजापुर कलेक्टर को शिकायती आवेदन सौंपा है।

Shajapur News Former sarpanch sitting on government well villagers worried for water
शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के जलोदा शू में पूर्व सरपंच ने शासकीय कुएं पर कब्जा कर लिया है। मामले की शिकायत लेकर ग्रामीण जन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने एक शिकायती आवेदन शाजापुर कलेक्टर को सौंपा है। साथ ही कहा है कि ग्रीष्मकाल में उनके गांव में पानी की काफी परेशानी आ रही है। गांव में एक शासकीय कुआं भी है, जिस पर पूर्व सरपंच ने कब्जा कर लिया है, जिससे एक बस्ती के लोगों को जाति द्वेष के चलते पानी नहीं भरने दिया जा रहा है।

Trending Videos


बता दें कि इससे इस बिलखती गर्मी में पानी के लिए महिलाएं कई किलोमीटर पैदल चलकर खेत खलिहानों से जरूर का पानी लाती है, जिसके शिकायत उन्होंने वर्तमान सरपंच से भी की। लेकिन वर्तमान सरपंच ने भी ग्रामीणों की समस्या हल नहीं की। थक हारकर ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने शिकायती आवेदन सौंपकर उन्हें पानी की किल्लत से निजात दिलाने को मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कृष्णा बाई ग्रामीणजन ने बताया कि उनको अनुसूचित जाति का होने से पूर्व सरपंच कुएं से पाइप लाइन में से पानी की नली काट देता है, जिसकी शिकायत उन्होंने वर्तमान सरपंच को भी की। लेकिन वर्तमान सरपंच ने भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया है। बलराम बोडाना ग्रामीण ने बताया कि उनके गांव में शासकीय कुआं है, जिससे पाइप लाइन से गांव के लोगों की पानी की पूर्ति की जाती है। लेकिन किसी एक व्यक्ति से विवाद हो जाने पर पूर्व सरपंच ने कुएं पर कब्जा कर लिया है एवं पूर्व सरपंच मेहरबान सिंह पाइप लाइन से पानी अपने खेतों की सिंचाई करता है। हम मोहल्लेवासी पानी के लिए बहुत परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed