सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   teacher Bani collector vidyarthiyon se padhvai kitab

Shajapur News: शाजापुर कलेक्टर पहुंचीं स्कूल, टीचर बनकर बच्चों को दिया मार्गदर्शन, किताबें भी पढ़वाई

Shajapur bureau शाजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

शाजापुर कलेक्टर ने ग्राम झोंकर और बेरछा के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल पहुंची कलेक्टर ने बच्चों से किताबें पढ़वाई और जोड़-घटाव भी कराए। वह बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से संतुष्ट नजर आईं। 

teacher Bani collector vidyarthiyon se padhvai kitab
कलेक्टर ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण।
विज्ञापन

विस्तार

शैक्षणिक स्तर के आंकलन हेतु शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने ग्राम झोंकर और बेरछा के सरकारी स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तक पढ़वाई और गणित के जोड़-घटाव करवा कर एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) गतिविधियों के तहत दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता की परख की। विद्यार्थियों ने पुस्तक पढ़ने और जोड़-घटाव में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षिका को शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए। 
Trending Videos


कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया, और उन्होंने कलेक्टर से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इसके अलावा, कलेक्टर बाफना ने ग्राम झोंकर में बने 'किताब घर जंक्शन' (लायब्रेरी) का भी निरीक्षण किया और सरपंच पारीबाई वसुनिया को लायब्रेरी के लिए किताबें दान कराने की सलाह दी। कलेक्टर ने बताया कि ये लायब्रेरीज़ ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरछा में लैब का निरीक्षण 
कलेक्टर बाफना ने ग्राम बेरछा के हायर सेकेंडरी स्कूल में आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के अध्ययन की जानकारी ली और विद्यालय के जिम्मेदारों से लैब में उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों के बारे में चर्चा की। इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा केंद्र प्रभारी राजेंद्र शिप्रे और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश 
ग्राम झोंकर में कलेक्टर बाफना ने सीएलएफ और स्वसहायता समूहों की महिला सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने, मशीनों का चयन सोच-समझकर करने और उसके बाद ही उन्हें खरीदने का सुझाव दिया। कलेक्टर ने महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया और उन्हें काम शुरू करने से पहले एक्सपोजर विजिट करने की सलाह दी ताकि वे काम को अच्छी तरह समझ सकें। इसके अलावा, उन्होंने बैंक सखियों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। महिला सदस्यों ने बताया कि वे खजूर के पत्तों से झाड़ू और अन्य सामग्रियां तैयार करती हैं, जिन्हें वे महाराष्ट्र और अन्य स्थानों पर विक्रय के लिए भेजती हैं। कुछ महिलाएं रेडीमेड गारमेंट उद्योग के वस्त्र सिलाई करती हैं और कुछ लाख की चूड़ियां भी बनाती हैं। 

 

कलेक्टर ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण।

कलेक्टर ने झोंकर और बेरछा में विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed