{"_id":"664b5452ee99bf09d90ff994","slug":"weapons-fired-at-railway-station-in-shajapur-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: रेलवे स्टेशन पर चले हथियार, पानी की बोतल का अधिक दाम वसूलने पर हुआ विवाद, तीन यात्री गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: रेलवे स्टेशन पर चले हथियार, पानी की बोतल का अधिक दाम वसूलने पर हुआ विवाद, तीन यात्री गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 20 May 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार
MP: शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन पर रेलवे यात्री पर स्थानीय सामान बेचने वाले लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें तीन यात्री घायल हो गए हैं। वहीं घायल हुए लोगों ने रेलवे पुलिस पर भी आरोपियों का सहयोग करने के आरोप लगाए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन से मक्सी की ओर आ रही ट्रेन में मक्सी रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल बेचने आए लोगों और यात्रियों के बीच पानी की बोतल का अधिक पैसा वसूलने को लेकर विवाद हुआ था।
Trending Videos
विवाद इतना बढ़ गया कि पानी बेचने वाले युवक इकट्ठा हुए और धार धार हथियार लेकर यात्रियों पर हमला बोल दिया, जिसमें तीन लोग सुरेश राजपूत, अभय जोहर, और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने रेलवे पुलिस के पास भाग कर सहायता मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने युवकों को तो भगा दिया, लेकिन उन लोगों को संरक्षण देने का आरोप भी घायलों ने लगाया है, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां गंभीर स्थिति में सभी का उपचार शाजापुर जिला चिकित्सालय में जारी है। फिलहाल मामला रेलवे पुलिस का होने से कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।

कमेंट
कमेंट X