सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   yatayat police team ne school vahanon per ki karyvahi

Shajapur News: यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया, बिना बीमा वाहनों के काटे चालान

Shajapur bureau शाजापुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

शाजापुर में यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटे।  

yatayat police team ne school vahanon per ki karyvahi
यातायात पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों पर की कार्रवाई।
विज्ञापन

विस्तार

 शाजापुर में स्कूल जाने वाले नौनिहाल अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं, क्योंकि कई स्कूल वाहन मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। इन वाहनों में से कई बिना बीमा, फिटनेस और सुरक्षा उपायों के चलाए जा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है।
Trending Videos


अभियान के दौरान पुलिस ने शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्कूलों जैसे इटरनल स्कूल, एम.जी. कान्वेंट, सरस्वती स्कूल लालघाटी, भवन पब्लिक स्कूल, सहज पब्लिक स्कूल, और सीएम राइज स्कूल के वाहनों की जांच की। जांच के दौरान इटरनल स्कूल की एक वेन का बीमा समाप्त हो चुका था और उसमें अग्निशमन यंत्र भी नहीं था, जिससे वेन को जब्त कर लिया गया और चालक पर 3500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार, यात्री ऑटो में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाकर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर संबंधित ऑटो चालक पर भी कार्रवाई की गई। चालक का लाइसेंस जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। शाजापुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य 28 चालकों पर भी चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 15,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

यातायात पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों पर की कार्रवाई।

यातायात पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों पर की कार्रवाई।

 

यातायात पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों पर की कार्रवाई।

यातायात पुलिस टीम ने स्कूल वाहनों पर की कार्रवाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed