सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur News ›   Kuno National Park: The department fired the employee who used to give water to the cheetahs

Kuno National Park: चीतों को पानी पिलाना हो गया गुनाह, वन विभाग ने चीता मित्र को नौकरी से हटाया, कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों को पतीले में पानी पिलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में ड्राइवर चीतों को पास बुलाकर उन्हें पानी पिलाता दिख रहा है, जो वन्य जीवों से संपर्क नियमों का उल्लंघन है।

Kuno National Park: The department fired the employee who used to give water to the cheetahs
चीतों को पानी पिलाता चिता मित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति चीतों को पानी पिलाते हुए नजर आ रहा है। इस व्यक्ति की पहचान ड्राइवर सत्यनारायण गुर्जर के रूप में हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि सत्यनारायण गुर्जर चीतों को काफी नजदीक से पानी पिला रहा है, जबकि वन्य जीव के साथ इस प्रकार के संपर्क को नियमों के खिलाफ माना जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है।

Trending Videos


वायरल वीडियो में कूनो राष्ट्रीय उद्यान की निगरानी टीम का एक सदस्य सीटों को पतीले में पानी पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह चीते मित्र..COME COME बोलकर चीतों को बुलाता है और सभी चीते उसके पास आकर पानी पीने लगते हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वन विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर सत्यनारायण गुर्जर को नियमों का उल्लंघन करने के कारण नौकरी से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरा मामला- जंगल में चीतों को परात में पानी पिलाया, आवाज देते ही शावकों के साथ आई ज्वाला, हैरान कर देंगी तस्वीरें

वन विभाग ने कहा है कि यह वन्य जीव संरक्षण और सुरक्षा के नियमों के खिलाफ है। वन विभाग ने कहा है कि वन्य जीव के साथ किसी भी तरह का इंटरेक्शन प्रतिबंधित है। हालांकि यह कार्य मानवीय उद्देश्य से किया गया था, लेकिन नियमों के उल्लंघन के कारण यह बड़ा मुद्दा बन गया। वन विभाग अब इस मामले की गहरी जांच कर रहा है और अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि कूनो अभ्यारण पार्क में चीते हाल में ही लाए गए हैं और यहां उनका संरक्षण किया जा रहा है। यह पार्क वन्य जीवों की संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है और यहां पर वन्य जीवों के साथ किसी भी प्रकार के संपर्क को प्रतिबंधित किया गया है। विशेषज्ञ का मानना है कि चीते एक संवेदनशील प्रजाति है और इनसे जुड़े नियमों का उल्लंघन उनके लिए नुकसानकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed