{"_id":"6a6b148f2501e8981c09061e","slug":"youth-from-sheopur-beaten-to-death-minor-dispute-turns-fatal-sheopur-news-c-1-1-noi1227-4557246-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheopur News: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 20 मिनट तक लाठी-डंडों से बेरहमी से मारते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sheopur News: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 20 मिनट तक लाठी-डंडों से बेरहमी से मारते रहे
Thu, 30 Jul 2026 04:06 PM IST
श्योपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: श्योपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:06 PM IST
सार
जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में श्योपुर निवासी 28 वर्षीय बलबीर जाटव की मामूली विवाद के बाद चार युवकों ने डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों, जिनमें एक नाबालिग शामिल है, को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्योपुर निवासी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र की है, जहां मामूली विवाद के बाद चार युवकों ने 28 वर्षीय बलबीर जाटव पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बलबीर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, श्योपुर जिले का रहने वाला बलबीर जाटव जयपुर में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। वह अपने घर श्योपुर लौटने के लिए ट्रैवल एजेंट के पास टिकट बुक कराने गया था। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़े होने को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी के बाद आरोपी पास में चल रहे निर्माण स्थल से डंडे उठा लाए और बलबीर पर हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 20 मिनट तक आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बलबीर गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं 'लेडी सिंघम' IPS मोनिका शुक्ला? किसान आंदोलन में बस के सामने चट्टान बनकर हो गईं थी खड़ी
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें अधिक होने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके।
बलबीर जाटव की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया है। परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
