सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A woman in Shivpuri allegedly cheated people in the name of PM housing scheme by providing fake receipts

Shivpuri: पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी रसीद दिखाकर महिला ने गरीबों को बनाया शिकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में पीएम आवास योजना के नाम पर महिला ने फर्जी नगरपालिका रसीद दिखाकर कई गरीब परिवारों से 1.55 लाख रुपए ठग लिए। महीनों बाद आवास नहीं मिलने पर मामला खुला। कोतवाली पुलिस ने आरोपी मंजू लोधी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

A woman in Shivpuri allegedly cheated people in the name of PM housing scheme by providing fake receipts
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना का सपना दिखाकर गरीब परिवारों से ठगी करने का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के पीछे बने पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर एक महिला ने कई लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सईसपुरा निवासी दीपक परिहार अपने जीजा बिक्रम परिहार के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्मा कॉलोनी निवासी मंजू लोधी पत्नी संजय लोधी ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिया था। महिला ने कहा था कि मेडिकल कॉलेज के पीछे बने आवासों में उनका नाम जुड़वा देगी। इसके बदले उसने दीपक से 30 हजार रुपए फोन-पे नंबर 8269859417 पर डलवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सास गिरिबाला सिंह अब खुद करेंगी कोर्ट में पैरवी, मीडिया विवाद के बाद वकील ने छोड़ा साथ

विज्ञापन

दीपक के मुताबिक, मंजू ने नगरपालिका की मोहर और हस्ताक्षर लगी एक रसीद दिखाई थी, जिसे देखकर उन्हें भरोसा हो गया कि प्रक्रिया असली है। इसी तरह महिला ने उनकी मामी नीतू परिहार से 50 हजार रुपए, जीजा नरेश परिहार से 10 हजार रुपए और करैरा निवासी रिश्तेदार पूर्वी parihar से 65 हजार रुपए ले लिए। सभी को जल्द मकान की चाबी मिलने का भरोसा दिया गया था।

कई महीने बीत जाने के बाद भी जब किसी को आवास नहीं मिला तो पीड़ितों को शक हुआ। वे मंजू द्वारा दी गई रसीद लेकर शिवपुरी नगरपालिका पहुंचे। वहां अधिकारियों ने जांच के बाद साफ कर दिया कि यह रसीद नगरपालिका की नहीं है और पूरी तरह फर्जी है। यह सुनते ही पीड़ितों को समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हुई है।

पीड़ितों का आरोप है कि मंजू लोधी ने पीएम आवास योजना के नाम पर कई जरूरतमंद परिवारों को निशाना बनाया। सरकारी मकान दिलाने का लालच देकर लोगों से पैसे लिए गए और बदले में फर्जी रसीदें थमा दी गईं। शुरुआती जांच में चार लोगों से करीब 1 लाख 55 हजार रुपए की ठगी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि ठगी का दायरा और बड़ा हो सकता है।

कोतवाली थाना पुलिस ने दीपक परिहार की शिकायत पर मंजू लोधी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। साथ ही फोन-पे नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। नगरपालिका से भी रिकॉर्ड मांगा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कितने लोगों को फर्जी रसीद देकर ठगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed