{"_id":"69e989f0686608ed9a0774c9","slug":"elderly-woman-shot-dead-in-deharwara-on-pretext-of-giving-her-wedding-card-shivpuri-news-c-1-1-noi1454-4198832-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: शादी का कार्ड देकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला का जीता भरोसा, फिर दाग दी कनपटी में गोलियां; मचा खौफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: शादी का कार्ड देकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला का जीता भरोसा, फिर दाग दी कनपटी में गोलियां; मचा खौफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र में शादी का कार्ड देने के बहाने घर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने 62 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में हत्या से बना डर का माहौल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी के कोलारस तहसील के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 62 वर्षीय रामसखी धाकड़ की तीन नकाबपोश बदमाशों ने बेहद चालाकी और सुनियोजित तरीके से गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर महिला का भरोसा जीता और फिर मौका मिलते ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
आरोपियों ने पहले पैर छूकर आशीर्वाद लिया
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय तीन युवक बाइक से रामसखी के घर पहुंचे। उन्होंने खुद को परिचित बताते हुए शादी का कार्ड देने की बात कही। बुजुर्ग महिला ने सहज भाव से उनका स्वागत किया। आरोपियों ने पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे महिला का भरोसा और मजबूत हो गया। इसके बाद वे उन्हें किसी बहाने से घर के नीचे लेकर आए और अचानक एक आरोपी ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी।
मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं रामसखी
गोली लगते ही रामसखी धाकड़ मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। गोली की आवाज सुनकर घर के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी बाइक से फरार हो चुके थे। घटना के समय उनकी सात वर्षीय पोती पास ही मौजूद थी, जबकि बहू ऊपर कमरे में छोटे बच्चे के साथ थी। इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
घायल अवस्था में रामसखी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटा एक माह पहले ही गांव आया था
रामसखी धाकड़, स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण धाकड़ की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी से उनके तीन बेटे-बेटियां हैं। रामसखी अपने बेटे मोनेश के साथ इस घर में आई थीं। समय के साथ सौतेले बेटों के साथ रिश्तों में खटास आ गई और वे अलग रहने लगे। पति की मृत्यु के बाद रामसखी बीमार रहने लगी थीं, जिनकी देखभाल के लिए उनका बेटा मोनेश करीब एक माह पहले ही अपने परिवार सहित गांव लौटा था। लेकिन मां की इस निर्मम हत्या ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है।
घटना का तरीका यह साफ संकेत देता है कि यह कोई सामान्य वारदात नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया अपराध है। शादी का कार्ड देकर भरोसा जीतना और फिर हत्या करना इस बात की ओर इशारा करता है कि आरोपियों ने पहले से पूरी रणनीति बनाई थी। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए पुरानी रंजिश या संपत्ति विवाद की आशंका भी जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- सिंगरौली बैंक लूट कांड मामला: नेपाल में बैठा मास्टरमाइंड दे रहा था कमांड, दस विशेष टीमें गठित; छापेमारी जारी
एसडीओपी संजय मिश्रा का बयान
कोलारस पुलिस अनुविभाग के एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। जमीन से जुड़े पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।” फिलहाल हत्या की वजह अभी तक पता नहीं चली है पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X