सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Woman Falls from Train in Shivpuri Husband Rushes Her to Hospital Declared Dead on Arrival

MP: ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने के लिए कूदा वकील पति, गोद में उठाकर लगाई दौड़; पर डॉक्टर के शब्दों ने किया सन्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 May 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के रहने वाले एडवोकेट विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल को शिवानी शर्मा से हुई थी। एक महीने बाद ही शिवानी की हादसे में मौत हो गई। विकास से अपनी को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन, सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

MP News Woman Falls from Train in Shivpuri Husband Rushes Her to Hospital Declared Dead on Arrival
शादी के एक महीने बाद ही छूटा जीवनसाथी का साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रातौर रोड रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक हैरान करने वाली घटना घटी। ट्रेन में सफर कर रही एक नवविवाहिता उल्टी करते समय नीचे गिर गई। पता चलते ही पति ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और करीब एक किमी पीछे गया, वहां पत्नी घायल हालत में पड़ी थी। पति ने पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ लगाई और फिर जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंचा। लेकिन, डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


16 अप्रैल को हुई थी शादी 
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के रहने वाले एडवोकेट विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल 2025 को शिवानी शर्मा से हुई थी। शिवानी उरई (जालौन) की रहने वाली थी, वह एलएलबी की छात्रा थी। पति के साथ वह परीक्षा देने के लिए उरई गई थी। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे और बुधवार शाम ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिन्दू लड़कियों को फंसाने के बाद मोहसिन उनकी दोस्ती रिश्तेदारों से भी कराता था

पत्नी नीचे गिरी, चेन खींचकर कूदा पति 
विकास ने बताया कि वह इंदौर में रहकर वकालत करता है। वह अपनी पत्नी शिवानी के साथ मंगलवार रात ट्रेन से इंदौर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन कुछ दूर निकल चुकी थी। इस दौरान शिवानी को उल्टी आने लगी तो वह कोच के गेट के पास खड़ी हो गई। उल्टी होने पर वह (विकास) पानी लेने अपनी सीट पर आ गया, वह वापस गेट पर पहुंचा तो शिवानी नहीं थी। पास खड़े एक यात्री ने बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और नीचे कूद गया। 

ये भी पढ़ें:  देवी अहिल्या बाई की राजकाज के पत्र मोड़ी लिपि में लिखे जाते थे, अब लुप्त हो रही लिपि

अंधेरे में ही अपनी पत्नी की तलाश की
एडवोकेट विकास ने पुलिस को बताया है कि ट्रेन करीब एक किलोमीटर आगे निकल गई थी। नीचे उतर वह पीछे की तरफ दौड़ा। अंधेरे में उसने पत्नी शिवानी को तलाश किया और गोट में उठाकर रातौर क्रॉसिंग के पास सड़क पर ले आया। वहां एक कार सवार ने मदद की और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, जांच के बाद डॉक्टरों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया।  

आधी दूरी तक गोद में पत्नी को उठाकर लाया पति
विकास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद भी जीआरपी ने उसकी कोई मदद नहीं की। वह खुद ही अंधेरे में पत्नी को देखता रहा। उसके मिलने के बाद, उसने पत्नी को गोद में उठाकर आधी दूरी तय की। बाद में जीआरपी वाले आए और नियम-कानून की बात कर पूरे मामले में कागजों पर साइन करने के लिए कहा, जबकि उस समय पत्नी को इलाज की जरूरत थी। इसके बाद बड़ी मुश्किल से एक कार वाला मिला, जिसमें हमें अस्पताल पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed