सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Public anger erupted in Shivpuri over the death of an innocent child in an intercity bus accident

MP: बस में जिंदा जला 4 साल का अनय, बेटे को बचा न सके पिता, शिवपुरी में फूटा गुस्सा; कलेक्टर की गाड़ी घेरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

इंटरसिटी बस में आग से 4 साल के अनय जैन की मौत के बाद शिवपुरी में जनाक्रोश फूट पड़ा। अग्रवाल और जैन समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिसके बाद कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सड़क पर बैठकर पीड़ित पिता की बात को सुना। 

Public anger erupted in Shivpuri over the death of an innocent child in an intercity bus accident
अनय की मौत पर सड़क पर उतरा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर से शिवपुरी आ रही इंटरसिटी बस में दो दिन पहले मक्सी के पास लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चार साल का मासूम अनय जैन जिंदा जल गया और पिता अभिषेक जैन की आंखों के सामने ही उनकी दुनिया उजड़ गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे शिवपुरी को झकझोरकर रख दिया है। सोमवार को अग्रवाल और जैन समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। इंटरसिटी बस संचालक और परिवहन विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर कलेक्टर अर्पित वर्मा की गाड़ी का घेराव कर दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर खुद वाहन से उतरकर सड़क पर ही बैठ गए और मृतक बच्चे के पिता अभिषेक जैन समेत आक्रोशित लोगों की बात सुनी। अभिषेक ने भावुक होकर बताया कि हादसे के समय बस स्टाफ ने यात्रियों को बाहर निकालने में तत्परता नहीं दिखाई। इमरजेंसी गेट जाम था और आग बुझाने के उपकरण भी काम नहीं कर रहे थे। मासूम अनय को बचाने की कोशिश होती रही, लेकिन लापरवाही उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कौन थीं ट्विशा शर्मा? मिस पुणे रहीं, फिल्मों में किया काम, शादी के पांच महीने बाद मौत

विज्ञापन

धरना स्थल पर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह और भाजपा विधायक देवेंद्र जैन भी मौजूद रहे। राजनीतिक मतभेद भुलाकर दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इंटरसिटी ट्रैवल्स के मालिक, मैनेजर और बस स्टाफ पर गैर-इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही उन परिवहन अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो, जिनकी अनदेखी के चलते फिटनेस विहीन बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं।

बताया जा रहा है कि इंदौर से रवाना हुई बस जैसे ही मक्सी के पास पहुंची, इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदे, लेकिन पिछली सीट पर बैठा अनय धुएं और लपटों में फंस गया। पिता अभिषेक बेटे को बचाने के लिए दोबारा बस के अंदर घुसे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। बस की फिटनेस, परमिट, अग्निशमन उपकरण और इमरजेंसी द्वार समेत हर पहलू की जांच होगी। उन्होंने एसडीएम और आरटीओ को 48 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed