{"_id":"683ef9faba23171d1201a689","slug":"shivpuri-a-large-quantity-of-dap-was-found-in-the-warehouse-the-administration-team-reached-on-information-and-sealed-the-warehouse-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3020370-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: गोदाम में मिला बड़ी मात्रा में डीएपी, सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम, गोदाम को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: गोदाम में मिला बड़ी मात्रा में डीएपी, सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम, गोदाम को किया सील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार
गोदाम के मालिक अरुण वर्मा को बुलाया गया, लेकिन वह चाबी लाने का कहकर गायब हो गया और फोन बंद कर लिया। टीम ने गोदाम को सील कर संबंधित को नोटिस जारी किया है। आगे की कार्रवाई उर्वरक नियंत्रण अधिनियम के तहत की जाएगी।
गोदाम में मिला डीएपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में इस समय किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद का वितरण किया जा रहा है। खाद की कालाबाजारी न हो और पूरी पारदर्शिता से किसानों को खाद का वितरण किया जाए। इसके लिए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राजस्व और कृषि विभाग की टीम की निगरानी में किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है।
Trending Videos
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में कृषकों को खरीफ फसलों की बोनी के लिए उर्वरकों के उचित भंडारण और वितरण की व्यवस्था की गई है, लेकिन ग्राम ठर्रा नवीन तहसील के पास निर्मित गोदाम में उर्वरक डी.ए.पी. के भंडारण की सूचना प्राप्त होने पर उप संचालक कृषि यूएस तोमर द्वारा गठित दल ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान गोदाम में डीएपी खाद की बोरी खिड़कियों से दिखाई देने पर गोदाम मालिक अरुण कुमार वर्मा उर्फ बबलू को फोन लगाकर गोदाम खोलने के लिए कहा गया था। लेकिन गोदाम मालिक चाबी लाने की कहकर चला गया एवं वापिस नहीं आया और मोबाइल भी बंद कर लिया।
ये भी पढ़ें- खाई में ड्रोन उड़ाकर देखे, सोनम का पता नहीं चला, शव के पास मिली दवा राजा की
टीम द्वारा काफी देर इन्तजार करने के बाद जांच दल द्वारा गोदाम को सील कर सम्बधित को नोटिस जारी किया गया है एवं आगामी कार्रवाई उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम के तहत की जा रही है। कार्यवाही के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी, सचिव ग्राम पंचायत संरपच एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खाई में ड्रोन उड़ाकर देखे, सोनम का पता नहीं चला, शव के पास मिली दवा राजा की
टीम द्वारा काफी देर इन्तजार करने के बाद जांच दल द्वारा गोदाम को सील कर सम्बधित को नोटिस जारी किया गया है एवं आगामी कार्रवाई उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम के तहत की जा रही है। कार्यवाही के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी, सचिव ग्राम पंचायत संरपच एवं अन्य ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

कमेंट
कमेंट X