सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-After heavy rains in Shivpuri, 6 gates of Atal Sagar Madikheda dam were opened

Shivpuri News: शिवपुरी में झमाझम बारिश के बाद अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के 6 गेट खुले, एक तालाब की पाल टूटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में भारी बारिश से अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के छह गेट खोलकर 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। कोलारस-बदरवास में जलभराव, कुंअरपुर तालाब की पाल टूटने से बाढ़ जैसे हालात बने। तीन लोग रपटे में बहे, सुरक्षित निकाले गए। अब तक 575.77 मिमी वर्षा दर्ज हुई। 

shivpuri-After heavy rains in Shivpuri, 6 gates of Atal Sagar Madikheda dam were opened
अटल सागर बांध के छह गेट खोले गए
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में लगातार बारिश का क्रम जारी है। इसी बीच जिले से निकलने वाली सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद इस नदी पर बनाए गए अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार सुबह 6:30 बजे अटल सागर मड़ीखेड़ा बांध के छह गेट खोले गए। बांध से 1500 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले रविवार की रात को भी बांध के दो गेट खोले गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे जब कैचमेंट एरिया में पानी बढ़ा तो सुबह सोमवार की सुबह 6 गेट खोल दिए गए।

Trending Videos


कोलारस और बदरवास क्षेत्र के कई गांव में पानी भरा
शिवपुरी जिले में लगातार दो दिन से बारिश का क्रम बना हुआ है। इसी बीच कोलारस और बदरवास क्षेत्र के कई गांव में जल भराव की स्थिति देखी गई। यहां पर ग्रामीण इलाकों में कई नदी-नाले उफान पर हैं। कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के रन्नौद में बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों के कई ग्रामों में पानी भर गया। यहां रन्नौद में जनजीवन प्रभावित है। इसके अलावा बदरवास व कोलारस में गुना-शिवपुरी रेलवे लाइन पर जो अंडरब्रिज बनाए गए हैं। वहां पर पानी भर गया, जिसके कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर-चंबल अंचल की सभी नदियां खतरे के निशान पर, तिघरा और मड़ीखेड़ा डैम के गेट खोले

कुंवरपुर तालाब की पर पूरी टूटी
शिवपुरी के ग्राम पंचायत कुंअरपुर में बीति रात को तालाब की पाल फूट जाने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। रात करीब डेढ़ बजे अचानक गांव में पानी घुस आया, जिससे कई घरों में रखा अनाज और अन्य सामान पानी में बह गया। इस गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रात को लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक घरों में पानी घुस आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब की पाल फूटने से यह हालात बने।

ये भी पढ़ें- प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, अटल सागर डैम के 6 गेट खोले गए, एक महीने के अंदर ही 45% कोटा पूरा

रपटे को पार करते समय तीन लोग बहे
दूसरी ओर रविवार रात बदरवास कस्बे के बारई रोड पर बीटी स्कूल के पास बने रपटे को पार करते वक्त स्कूटी सवार तीन लोग बह गए। इनमें मरियम अकेडमी स्कूल के शिक्षक हरिप्रसाद निवासी केरल, गुना निवासी गणेश और प्राइवेट डॉक्टर वीरसिंह यादव शामिल थे। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से तीनों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

575.77 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई 
शिवपुरी जिले में दो दिन से जमकर बारिश हो रही है। इसके कारण नदी नाले उफान पर हैं। शिवपुरी जिले में एक जून 2025 से अभी तक 575.77 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष अभी तक 298.99 मिमी औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed