सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri Anger erupted after death of girl, women blocked the road,collector ordered a magisterial inquiry

Shivpuri News: बच्ची की मौत से आक्रोश, महिलाओं ने किया चक्काजाम, कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 15 Jun 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बालिका की मौत से आक्रोशित महिलाओं ने रविवार को ग्वालियर बायपास पर पांच घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम किया। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाएं बायपास से हटीं।

shivpuri Anger erupted after death of girl, women blocked the road,collector ordered a magisterial inquiry
बालिका की मौत के बाद चक्का जाम करती महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के संतुष्टि अपार्टमेंट में सीवर टैंक में गिरने से 15 वर्षीय बालिका उत्सविका भदौरिया की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में जो भी अनियमितताएं सामने आई हैं, उनकी भी जांच की जाएगी।

Trending Videos


इधर,  बालिका की मौत से आक्रोशित महिलाओं ने रविवार को ग्वालियर बायपास पर पांच घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर परिवार से संबंधित गीता दीवान भी मौके पर पहुंचीं और हाथ जोड़कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने गीता दीवान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया शोक 
इस घटना पर केंद्रीय संचार मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा कि यह घटना अत्यंत दुखद और अस्वीकार्य है। दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  

टूटा ढक्कन बना हादसे की वजह
दरअसल, घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है, जब उत्सविका अपने दोस्तों के साथ अपार्टमेंट परिसर में खेल रही थी। इस दौरान सीवर चैंबर का ढक्कन अचानक टूट गया, जिससे वह लगभग 15 फीट गहरे सीवर में गिर गई। अन्य बच्चों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: पहली बार ट्रेन में बैठा, विमान ने मारा, अंतिम विदाई में माता-पिता बेसुध, हर कोई रोया; तस्वीरें

देर रात हुई एफआईआर
घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने बिल्डर अर्जुन दीवान और प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि हर माह 1200 से 1500 रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन सीवर और अन्य सुविधाओं का रखरखाव ठीक से नहीं किया गया। विरोध के चलते देर रात एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed